मांगों के समर्थन में हड़ताल पर रहे नवादा के मोबाइल विक्रेता सुमित कुमार लाल जी

0
619

नवादा टुडे डेस्क

बुधवार को ऑल इंडिया मोबाइल रिटेलर एसोसिएशन के द्वारा अनैतिक रूप से जो मोबाइल ऑनलाइन  बेचा जाता है। उस पर प्रतिबंध लगाने को लेकर पूरे भारत में 8 जनवरी को सभी मोबाइल दुकानें बंद रही। दुकानदारों ने इसका समर्थन किया है। इस कार्य में नवादा के सभी दुकानदार पार्क होटल में एक बैठक कर बंदी का समर्थन करते हुए अपनी अपनी राय रखें। 

बैठक में उपस्थित मोबाइल व्यवसायी सुनील कुमार,  प्रवीण कुमार,  मनोज कुमार,  शक्ति प्रकाश , गौरव कुमार,  अंजनी कुमार,  राहुल कुमार , राजेश कुमार रंजन , मनीष कुमार,  नितिन कुमार,  संतोष कुमार,  मनोज कुमार , सुनील कुमार,  शंकर कुमार, सूरज कुमार , मनीष कुमार आदि ने भाग लिया।

हड़ताल के कारण जिले के सभी मोबाइल दुकान बंद रहे।  लोगों को अपने अपने मोबाइल को रिचार्ज कराने के साथ ही मोबाइल एसेसरीज खरीदने में भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मोबाइल दुकानदार आज के हड़ताल को सफल बताते हुए कहा कि आगे भी जरूरत हुई तो नवादा जिले के साथ-साथ पूरे बिहार के मोबाइल दुकानदार अपने-अपने प्रतिष्ठान को बंद कर सड़कों पर उग्र प्रदर्शन करेंगे।  लोगों ने सरकार से इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की भी मांग की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here