मतदाता दिवस पर वोटरों एवं कर्मियों को दिलाई शपथ

0
594

नवादा टुडे डेस्क

कौआकोल। शनिवार को 10 वीं राष्ट्रीय मतदाता दिवस प्रखण्ड के सभी बूथों पर मनाई गई। सभी बूथों पर मौजूद बीएलओ के द्वारा मतदाताओं को निष्पक्ष होकर मतदान करने की शपथ दिलाई गई। मुख्य कार्यक्रम प्रखण्ड मुख्यालय अवस्थित लोहिया भवन मतदान केंद्र पर आयोजित किया गया, जहाँ बीडीओ संजीव कुमार झा के नेतृत्व में उपस्थित कर्मियों एवं मतदाताओं को लिखित शपथ पत्र हम भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूरी आस्था रखते हुए हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे।

स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्य रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, शपथ पत्र को पढ़कर शपथ दिलाया गया साथ ही हर हाल में मतदान में हिस्सा लेने की अपील की गई। इस अवसर पर बीडीओ श्री झा ने कहा कि आपका एक वोट बहुत ही अमूल्य है। इसका प्रयोग अवश्य करें। अपनी शक्ति को पहचानिए और अपने हक के लिए मतदान अवश्य करिए। मौके पर प्रभारी पंचायती राज पदाधिकारी अरुण कुमार, प्रधान सहायक रामरतन प्रसाद, मोहम्मद शाहिद हसन, शिक्षक जयप्रकाश मेहता, अजय कुमार, बीएलओ शिवंती देवी समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here