नवादा टुडे डेस्क
हिसुआ में आज नगर के विभिन्न वार्डों में नगरपंचात कार्यालय द्वारा मुहैया कराया गया कंबल जरुरतमंदों के बीच वितरण किया गया। वहीं नगर के वार्ड नम्वर 17 के पार्षद माधवी देवी ने अपने पति सह समाजसेवी पवन गुप्ता के साथ मिलकर नजीर पेश किया। मकर संक्रांति के पर्व के दिन कंबल वितरण कार्यक्रम के पूर्व पार्षद माधवी देवी व भाजपा नेता पवन गुप्ता ने वंचित व जरुरतमंद परिवार के बीच अपने वार्ड के जरुरतमंदों को ससम्मान पूर्वक आमंत्रित किया तथा उन्हे बैठाकर अपने हाथों से परंपरागत भोजन दही, चुडा, तिलकुट परोसा।
इसके बाद वार्ड पार्षद माधवी देवी कि देखरेख व मुख्य पार्षद कुंती देवी कि उपस्थित में भाजपा नेता पवन गुप्ता, विर्ड पार्षद अशोक चौधरी आदी लोगों ने संयुक्त रुप से मिलकर वंचित परिवार के जरुरतमंदों को कंबल का वितरण किया। कार्यक्रम में लाभुक होने बालो मे जमीला खातून, रेता खातून, परमेश्वर चौधरी, काली पंडित, बच्चू बसफोड़ श्याम सुंदर प्रसाद, अलखी देवी, सावित्री देवी, कौशल्या देवी, संगीता देवी, कैलाश ठाकुर, दामोदर साव, सीताब देवी, संगीता देवी सहित 80 गरीब जरूरतमंदों ने कंबल प्राप्त करने पर मुख्य पार्षद व वार्ड पार्षद के प्रति आभार व्यक्त किया। मौके पर डॉ.त्रिलोक कुमार, भूषण साव उमेश चंद साव, केदार साव, संदीप कुमार, नवीन रविदास सहित दो सौ अधिक लोग मौजुुुद थे। इसके अलावे विभिन्न वार्ड मेंं भी कंबल वितरण किया ।




















































































































