नवादा टुडे डेस्क
जीविका स्किल्स नवादा द्वारा मकरसंक्रांति के अवसर पर दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के अन्तर्गत जिले में संचालित तीन प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षु युवाओं के साथ युवा उत्सव का आयोजन उड़ान जीविका महिला प्रशिक्षण एवं शिक्षण केंद्र नवादा में आयोजित की गई।
इस कार्यक्रम में मुख्य अथिति जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक पंचम कुमार दांगी, आईबीसीबी प्रबंधक धर्मेन्द्र कुमार, बैंक कैंसलेट महेंद्र साहू, अनुश्रवण प्रबंधक चितरंजन प्रसाद एवं उड़ान कि प्रतिनिधि ममता देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रजल्लित कर स्वामी के तेलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर शुभारभ किया गया। इस युवा उत्सव में पतंग प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता, संगीत प्रतियोगिता, वाद विवाद प्रतियोगिता, क्विज का आयोजन कर सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं शाल से सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम का संचालन रोजगार प्रबंधक दिलीप कुमार गुप्ता ने किया। इस अवसर पर आईडी टेक प्रशिक्षण केन्द्र से नवीन ठाकुर, प्रेम कुमार क्विस क्रॉप प्रशिक्षण केन्द्र के संचालक मोनू वर्मा, नवनीत पाठक, ब्राइट नियोन के संचालक सूरज कुमार के साथ जीविका के जिला स्तरीय प्रबंधक वारिस इकबाल खान, सुनील कुमार, अदिति कुमारी, पीसीआई से कमाता पाठक, केविका यादव, अवधेश कुमार, अमरेश मुन्नू, टी एल सी के मुकेश कुमार, संजीव कुमार एवं प्रीति कुमारी उपस्थित रहे युवाओं का उत्सावर्धन किया।



















































































































