नवादा टुडे डेस्क
सिरदला प्रखण्ड अन्तर्गत प्राथमिक, और उच्च प्राथमिक स्कूलों को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उदेश्य से पिछले चार दिनों से डीइओ संजय कुमार चैधरी व डीपीओ जमाल मुस्तफा के निर्देशन में संचालित निष्ठा प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों को शिक्षण कार्य के लिए नई दिशा दे रही है। आदर्श इंटर विद्यालय में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रखंड के डेढ़ सौ शिक्षकों को भाषा, गणित आदि के विषय मे विस्तार से बताया जा रहा है।
प्रशिक्षक राजेश कुमार भारती द्वारा शिक्षकों को आईसीटी उपयोग की जानकारी, प्रशिक्षण के माध्यम से बताया गया कि वे किस प्रकार आधुनिक तरीकों का प्रयोग कर बच्चों को बेहतर तरीके से पढ़ा सकते है। यह भी जानकारी डी गई कि प्रारंभिक और अन्य शिक्षकों को एकीकृत शिक्षक प्रणाली के तहत बिहार शिक्षा परियोजना के तहत प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसके अंतर्गत प्रधान शिक्षक सहित सभी शिक्षकों को राज्य स्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त एसआरपी और केआरपी द्वारा आधुनिक शिक्षा के विषय मे शिक्षको को बताया जा रहा है ताकि स्कूली बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।
निष्ठा का प्रशिक्षण के चैथे दिन भी प्रशिक्षण के उद्देश्य की व्याख्या की गई। डॉ राजु रंजन द्वारा बताया गया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य किताबों की जगह बौद्धिक विकास पर विशेष ध्यान देना और वर्ग कक्ष के अलावा ऑनलाइन, व्हा ट्स एप और फेसबुक से जोड़ना शामिल है। वहीँ पंकज कुमार नयन एवं पंकज कुमार की टीम ने निष्ठा के तहत गणित, भाषा और सामाजिक विज्ञान की ओर ध्यान दिलाना, स्कूल पूर्व व्यवसायिक शिक्षा और पर्यावरण पर बाल केंद्रित शिक्षा का समग्र विकास करने की तकनीक सिखलाया जा रहा है। एसआरपी डॉ ममता ने कहा कि प्रशिक्षण में शिक्षकों को बाल केंद्रित और समेकित शिक्षा का गुर सिखाया जा रहा है।
राजेश कुमार भारती द्वारा नाटकीय गतिविधि आयोजित कर जल जीवों का नाटकीय प्रस्तुति से उसकी संख्या तलाब जैसे जल स्रोतो को सूखने के बाद जीवों पर असर उसके आवाज के साथ कई चीजें सरल व मनोरंजक तरीके से सीखा जा सकता है।




















































































































