ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में ग्रामीण चिकित्सक की हुई मौत

0
698

नवादा टुडे डेस्क


नवादा ज़िले के पकरीबरावां थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रखंड कार्यालय के पास ट्रैक्टर व बाइक की सीधी टक्कर में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार ग्रामीण चिकित्सक की इलाज के लिए ले जाने के दौरान रास्ते में ही मौत हो गई। बताया जाता है कि पकरीबरावां थाना क्षेत्र के भगवानपुर में रहकर निजी क्लिनिक चलाने वाले 45 वर्षीय नरेश पासवान रविवार की संध्या बाइक लेकर भगवानपुर से पकरीबरावां बाजार की ओर जा रहे थे। तभी प्रखंड कार्यालय के पास विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर से सीधी टक्कर हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पकरीबरावां में भर्ती कराया गया। चिंताजनक स्थिति को देखते प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें नवादा रेफर किया गया, जहां रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।इधर, स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। थानाध्यक्ष सरफराज इमाम ने बताया कि मामलें को लेकर कार्रवाई में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here