अंचलाधिकारी ने गोविंदपुर थाने में लगाया जनता दरबार, कई मामले का किया गया निष्पादन

0
584

नवादा टुडे डेस्क

गोविंदपुर कड़ाके की ठंड रहने के बावजूद शनिवार को गोविंदपुर थाना में जनता दरबार लगाया गया। जनता दरबार में जमीन से संबंधित पांच मामले आए। तीन मामले का निष्पादन पक्ष विपक्ष को रहते हुए थाना के एसआई आरएन महतो और दिलीप ठाकुर के मौजूदगी में निष्पादन किया गया।

दो मामले को अगले शनिवार को निष्पादन करने की बात कही गई। अंचलाधिकारी ने बताया कि दो पार्टी का एक पक्ष के लोग आए हुए थे लेकिन दूसरे पक्ष नहीं आने के कारण निष्पादन नहीं किया गया जिसको लेकर के अगले शनिवार को दोनों मामलों को निष्पादन करते हुए सुनवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि सभी मामला जमीन संबंधित था। बनिया बीघा पंचायत के घुड़ मुड़िया गांव का 40 साल पुराना लंबित मामले का भी निपटारा किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here