नवादा टुडे डेस्क
नारदीगंज जल जीवन हरियाली योजना अंतर्गत मानव श्रृंखला को सफल बनाने के लिए नारदीगंज प्रखंड के बीआरसी भवन में शनिवार को एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ राजीव रंजन के द्वारा किया गया।
बैठक में जल जीवन हरियाली, नशा मुक्ति, बाल विवाह, दहेज उन्मूलन को लेकर बैठक किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 19 जनवरी को मानव श्रृंखला को सफल बनाने को लेकर किया गया। अधिकारियों ने बताया 19 जनवरी को मानव श्रृंखला नारदीगंज में 21 किलोमीटर लंबी होगी।
नारदीगंज प्रखंड क्षेत्र के वनगंगा मोड से दयाली बीघा तक 12 किलोमीटरए नारदीगंज चैक से मसोढ़ा पैक्स गोदाम तक 6 किलोमीटरए बस्ती बीघा बाजार से ओड़ो रेलवे स्टेशन तक 3 किलोमीटर का मानव श्रृंखला बनाया जाएगा। मौके पर उपस्थित जेएसएस दिनेश कुमार ,बीआरपी अनिलेश कुमार इसके अलावा प्रखंड क्षेत्र के उच्च माध्यमिक विद्यालय, माध्यमिक विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय के सभी प्रधान शिक्षक व सहायक शिक्षक की उपस्थिति के साथ-साथ बीआरपी के सभी संकुल समन्वयक भी मौजूद रहे।



















































































































