नवादा में मंत्री ने किया झंडोतोलन, कहा -सांप्रदायिकता, भ्रष्ट्राचार और अपराध पर जीरो टाॅलरेंस

0
1590


नवादा टुडे
नवादा में गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह नगर के हरिश्चंद्र स्टेडियम में हुआ। इस मौके पर बिहार के ग्रामीण विकास सह संसदीय कार्य मंत्री सह नवादा के प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार ने झंडोतोलन किया। मंत्री ने परेड की सलामी ली।


झंडोतोलन के मौके पर श्रवण कुमार ने कहा कि संवैधानिक संकल्पनाओं को साकार देने के लिए हमारी सरकार समावेशी विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है। सांप्रदायिकता, भ्रष्ट्राचार और आपराधिक मामले के विरूद्ध जीरो टाॅलरेंस की नीति पर हम दृढ़ता से निरंतर आगे बढ़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि समाज के वंचित वर्गों, विशेषकर महादलितों, महिलाओं और अल्पसंख्यकों तक सरकारी योजनाओं एवं कार्यक्रम का प्रत्यक्ष लाभ पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।
उन्होंने कहा कि नवादा में जल जीवन हरियाली, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, बिजली जैसे कई क्षेत्रों में उल्लेखनीय काम हो रहे हैं। मनरेगा में बेहतर काम के कारण नवादा को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया।

यही नहीं, इलेक्ट्राल के काम को सुचारू रूप से संचालित करने के कारण नवादा के डीएम को राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया है। उन्होंने कहा कि नवादा में विकास की गति तेज हुई है। ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसका लाभ मिलने लगा है।


झंडोतोलन के अवसर पर कई आकर्षक झांकियां निकाली गई। इस मौके पर स्वतंत्रता सेनानी बटोरन सिंह को सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी कौशल कुमार, डीडीसी वैभव चैधरी, एसडीओ अनु कुमार समेत अनेक लोग मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here