गैंग रेप के बाद पागल हुई लड़की की जान पर आफत, रेपिस्टों के परिजन दे रहे धमकी,भागा फिर रहा परिजन

0
3239

अशोक प्रियदर्शी

गैंगरेप की शिकार हुई लड़की की अब जान पर भी आफत बन गई है। आरोपी के परिजन मामले को उठाने की धमकी दे रहे हैं। इंकार करने पर जान लेने पर उतारू हैं। आरोपी घर पर पहुंचकर जान मारने की धमकी दे रहे हैं। लिहाजा, परिजन गांव छोड़कर भागा फिर रहा है। मामला नवादा जिले के पकरीबरावां थाना क्षेत्र की है। पीड़ित लड़की की बड़ी बहन थाने से शिकायत की है। लेकिन आरोप है कि पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई करने के बजाय मूकदर्शक बनी है। इसके चलते उसे और उसकी बहन का जान संकट में है। 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, छह माह पहले लड़की को एक अज्ञात फोन के जरिए गया के राहुल नामक एक लड़के से बात हुई थी। उसके साथ दोस्त बन गई। फिर राहुल के विश्वास पर बोधगया धूमने के बहाने गया चली गई। लेकिन दोस्त ने उसके साथ विश्वासघात किया। राहुल अपने चार अन्य साथियों के साथ उसके साथ एक होटल में रेप किया। उसके बाद वह वापस लौटी।

लेकिन फिर उस लड़के ने गया बुलाया। वीडियो वायरल करने की घमकी दिया। लिहाजा, फिर वह उसके साथ जाने को मजबूर हो गई। फिर उसके साथियों ने उसके साथ जबरन बलात्कार किया। बड़ी बहन ने बताया कि पुलिस में शिकायत की। उसके बाद कार्रवाई करने में पुलिस काफी उदासीनता दिखाई। तीन दिनों तक उसकी बहन को थाने में रखा गया। उसकी बहन के साथ आरोपी जैसा व्यवहार किया गया।

यही नहीं, आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई करने के बजाय उसकी बहन और उसे प्रताड़ित करने का काम किया। लिहाजा, उसकी बहन की मानसिक हालत खराब हो गई है। वह अपनी जिंदगी से उब चुकी है। उसे लगता है कि उसे न्याय नही मिलने वाला है। एक माह तक रांची में इलाज कराया। कुछ दिन के लिए ठीक हुई। फिर उसकी हालत खराब हो गई है। उसे सदर अस्पताल में दाखिल कराया गया। लेकिन रेफर कर दिया गया है।

दूसरी तरफ, आरोपी के परिजन केस को उठाने के लिए दबाव बना रहे हैं। 25 लाख रूपए का लालच दे रहे हैं। इसका प्रतिकार करने पर जान मारने की धमकी दे रहे हैं। एकाध ग्रामीण को पैसे का लालच में गांव पहुंचकर धमका रहे हैं। इसलिए जान बचाना भी मुश्किल हो गया है। पुलिस भी मदद नही कर रही है। दो दफा ऐसी घटना हो चुकी है। लेकिन पुलिस प्राथमिकी नही दर्ज कर रही है।

गौरतलब हो कि इस रेपकांड में गया के राहुल, सोनू, छोटू और विपुल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। लेकिन छोटू अब भी इस मामले में फरार है। बता दें कि पीड़ित लड़की दो बहन है। उसके पिता का पांच साल पहले निधन हो चुका है। बड़ी बहन कहती है कि रेपिस्ट और उसके परिजन कमजोर समझकर इस तरह का हरकत कर रहा है। फिर भी पुलिस कोई मदद नही कर रही है।


पुलिस उदासीन पीड़ित के परिजन के मुताबिक, दो दफा थानाध्यक्ष को आवेदन दिया हूं। अधिकारियों को कई दफा फोन किए थे। फिर भी पुलिस पहल नही कर रही है। जबकि पकरीबरावां के थानाध्यक्ष सरफराज इमाम कहते हैं कि क्या मामला है, इसे दिखवा लेता हूं। दूसरी तरफ, पकरीबरावां के एसडीपीओ मुकेश कुमार शाहा ने कहा कि पहले से इसकी सूचना नही है। लेकिन दिखवा लेता हूं। इस मामले में एसपी हरि प्रसाथ एस से भी प्रतिक्रिया लेनी चाही, लेकिन बात नही हो सकी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here