नवादा टुडे डेस्क
अकबरपुर गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए आयुष्मान भारत अभियान के तहत पंचायत स्तरीय डाटा ऑपरेटरों को प्रखंड कार्यालय परिसर में एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण देते हुए डीपीएम मामा जफीर ने सभी डाटा ऑपरेटर को बायोमेट्रिक डिवाइस मशीन देकर लैपटॉप से कनेक्ट करते हुए इंस्टॉल किया ताकि प्रखंड के तमाम पंचायतों में गरीबी रेखा के तहत जो भी परिवार गुजर बसर करते हैं उनका गोल्डन कार्ड आसानी से बन सके।
प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहम्मद नौशाद आलम सिद्दीकी कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा शुरू की गई दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना आयुष्मान भारत योजना के तहत देश के दस करोड़ गरीब परिवारों को 1300 से ज्यादा बीमारियों का मुफ्त इलाज और हर परिवार को 5 लाख रुपये तक का बीमा कवर दिया जा रहा हैं। इस कार्ड को आयुष्मान कार्ड के नाम से भी जाना जाता है। मौके पर प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर बद्री प्रसाद एवं प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक अनिल कुमार एवं सभी पंचायत के डाटा ऑपरेटर उपस्थित होकर गोल्डन बान कार्ड बनवाने की प्रशिक्षण प्राप्त किया।

















































































































