बोलेरो गाड़ी में आग लगाने का विरोध करने पर मारपीट, दो लोग जख्मी

0
1196

कादिरगंज ओ पी के नजरडीह गांव में एक युवक ने देर रात एक बोलेरो गाड़ी में आग लगा दिया।  विरोध करने पर मारपीट कर जख्मी कर दिया गया। इस घटना में दो लोग जख्मी हो गए।जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।भोला सिंह ने बताया कि घर के दरवाजे के गाड़ी को  लगाए हुए थे। अचानक देखा कि एक युवक गाड़ी में आग लगा रहा है। जिससे गाड़ी पूरी तरह से जल गई। विरोध करने पर युवक द्वारा मारपीट कर हाथ के अंगुली में दांत काट कर जख्मी कर दिया गया। बीच बचाव के लिए घर के सदस्य दौड़े लेकिन उसे भी मारपीट कर जख्मी कर दिया गया। परिजनों ने गांव के हीं बलम सिंह के पुत्र चुनचुन सिंह पर मारपीट का आरोप लगाया है। चुनचुन सिंह पर कई मामले दर्ज है। जबकि इससे हमारी कोई दुश्मनी नहीं थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here