प्राइवेट स्कूल एण्ड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन की मनी आठवीं वर्षगांठ

0
496

नवादा टुडे डेस्क

नवादा प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन की आठवीं वर्षगांठ धूमधाम मनाई गई। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष प्रो. बिजय कुमार की अध्यक्षता में पिछले एक वर्ष के दौरान हुई गतिविधियों एवं क्रियाकलापों का ब्योरा सदस्यों के समक्ष रखा गया। महासचिव धर्मेन्द्र प्रसाद सिंह,सचिव मनोज कुमार मिश्रा ने कहा कि जिला प्रशासन हमेशा प्राइवेट स्कूल को सरकारी स्कूलो से जोड़कर देखता है जो सरासर प्राइवेट स्कूलों के साथ अन्याय है।

उपाध्यक्ष श्रीनिवास ने कहा जिस प्रकार जिला पदाधिकारी द्वारा आरटीई के तहत नामांकन के लिए सूची सौंपी गई थी उसी प्रकार आरटीई के तहत नामांकित बच्चों की राशि का भुगतान भी टाउन हाॅल में बुलाकर किया जाय। महासचिव धमेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार की अजीब हरकत है सबको जानकारी है कि प्राइवेट स्कूल एनजीओ या ट्रस्ट से संचालित होता है जिसमे कोई मुनाफा कमाने का प्रावधन नही है फिर भी सेल टैक्स द्वारा कई स्कूलों को सेल टैक्स भरने की नोटिस दे चुकी है। सचिव सर्वेश कुमार ने कहा कि हर सामाजिक गतिविधियों में प्राइवेट स्कूल बढ़चढ़कर हिस्सा लेता है जब भी सरकार कार्यक्रम में सहयोग करना होता है तो प्राइवेट स्कूल का सबसे बेहतर योगदान होता है।

– स्कूल बंद की घोषणा करने से पूर्व प्राइवेट स्कूल के प्रतिनिधियों से भी लेना चाहिए राय
 

सचिव केडी शमर्ण ने कहा प्राइवेट स्कूल को सरकारी स्कूलों के साथ जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। ठंड और शीतलहर में भी समय बदल कर साढे़ नौ बजे से 2 बजे स्कूल संचालित करने की अनुमति मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा जिला पदाधिकारी को स्कूल बंद करने की घोषणा से पूर्व प्राइवेट स्कूल के प्रतिनिधियों से भी बात करना चाहिए। कहा हमेशा स्कूल बंद करने के चलते हैं बच्चों का सिलेबस पूरा नहीं हो पाता है।
   

जिलाध्यक्ष विजय कुमार ने कहा आज के समय में प्राइवेट स्कूल समाज की आत्मा है। सरकार उसके साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास ना करें। आज समाज के हर व्यक्ति का विश्वास प्राइवेट स्कूल पर है। इस बात को सरकारी महकमा समझे और इसे बाधित करने का प्रयास न करे।  हम बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देते हैं इसके साथ-साथ समाज को सजाने का काम करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here