नवादा टुडे डेस्क
खुशबू- नवादा के पटेल नगर की रहने वाली खुश्बू नेपाल के काठमांडु में आयोजित साउथ एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। खुशबू इंडियन टीम से बिहार की एकमात्र खिलाड़ी रही है। इसके पहले खुश्बू बांग्लादेश,वियतनाम,उज्बेकिस्तान आदि देशों में हैंडबाॅल खेल चुकी है।
2018 में लखनउ में आयोजित साउथ एशियन विमेंस हैंडबाॅल चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल गोल्ड मेडल जीत चुकी है। अनिल सिंह की बेटी खुश्बू फिलहाल स्पोट्र्स कोटे से बिहार पुलिस में नौकरी कर रही है। वह बीएमपी 5 पटना के डीजी टीम के लिए प्रतिनियुक्त है।




















































































































