लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि सीएए को लेकर जनता के बीच भ्रम फैलाया जा रहा है। चिराग पासवान शुक्रवार की शाम नवादा में कही है। उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साफ कर दिया है कि अभी एनआरसी के बारे में कुछ नहीं है तो फिर एनआरसी के नाम पर झूठ क्यों फैलाया जा रहा है। जहां तक सीएए की बात है तो सीएए को चुपके से नहीं लाया गया। लोक सभा के बाद राज्य सभा से भी इसे पास कराया गया है, जहां एनडीए को बहुमत नहीं है। लेकिन जान बूझकर भ्रम फैलाया जा रहा है।
चिराग पासवान शुक्रवार को बिहार फस्र्ट बिहारी फस्र्ट यात्रा के क्रम में नवादा पहुंचे थे। उन्हांेने कहा कि हर तबके से राय ली जाएगी, जिसे 14 अप्रैल को पटना के गांधी मैदान में आयोजित समापन कार्यक्रम में विजन डाॅक्यूमेंट के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। जरूरी चीजों को चुनावी घोषणापत्र में शामिल किया जाएगा।





















































































































