नवादा टुडे डेस्क
वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के मिल्की निवासी रेहान अख्तर ने वारिसलीगंज थाना में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध बाइक चोरी करने का मुकदमा दर्ज कराया है। दिए गए आवेदन में कहा गया है कि मंगलवार के शाम में घर के आगे बाइक लगाकर मात्र कुछ देर के लिए अपने घर के अंदर गया था बाहर आया तो देखा बाइक गायब है।


















































































































