कृष्ण मुरारी शास्त्री
कला, संस्कृति एवं युवा विभाग व संग्रहालय निदेशालय के द्वारा नारदः संग्रहालय सप्ताह का समापन समारोहपूर्वक गुरूवार को संपन्न हुआ। इसमें 24 जनवरी से 31 जनवरी तक आयोजित कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिता में शामिल स्कूली बच्चों को सम्मानित किया गया। भाग लेने वाले स्कूली बच्चों को नवादा एसडीएम अनु कुमार एवं संग्रहालय अध्यक्ष डाॅ विनय कुमार ने पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर बच्चों का हौसला बढाया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने कलम,कूची और स्याही से विरासत बचाने का सदंेश दिया। बच्चों ने पेंटिग बना,रंगोली बना तो निबंधन लिखकर बताया कैसे बचेगा विरासत और धरोहर।
बच्चों की हौसला आफजाई करते हुए सदर एसडीएम अनु कुमार ने कहा संग्रहालय सप्ताह के माध्यम से प्रतियोगिता आयोजित कर बच्चों के अंदर भारत के पौराणिक इतिहास एवं कला, संस्कृति के प्रति रूझान बढ़ाया गया है। इससे बच्चों में चरित्र निर्माण एवं इतिहास के प्रति लगाव बढ़ेगा। इस अवसर पर पूर्व संग्रहालय अध्यक्ष डाॅ अवध किशोर प्रसाद सिंह, श्रवण वर्णवाल, ममता रानी, निर्णायक मंडल के अर्चना भारद्वाज, अरूण कुमार, इन्द्रदेव प्रसाद स्मिता चन्दा, अभय कुमार, रामचन्द्र प्रसाद आदि मौजूद थे।
इन्हें मिला सम्मान
गायन प्रतियोगिता में अस्मत कायनात ,हंसिका वाजपेयी एवं आरती कुमारी। समूह गान में सलोनी कुमारी, शिवानी कुमारी। नृत्य प्रतियोगिता मुस्कान एवं प्रीति कुमारी,माही कुमारी तथा माधवी वर्मा को पुरस्कार मिला है। रंगोली प्रतियोगिता में रोशनी, शिल्पी, गुड़िया, संध्या एवं असीमा, सोनम एवं करिश्मा तथा अंकिता, श्वेता, रश्मि, साक्षी प्रिया एवं मुस्कान को मिला। पेंटिंग प्रतियोगिता के सीनियर ग्रुप में गुनगुन कश्यप, मिली कुमारी ,रोशनी कुमारी तथा पेंटिंग प्रतियोगिता में जूनियर ग्रुप में अमित कुमार,दीपिका रानी,सानवी कुमारी एवं निबंध प्रतियोगिता में प्रकृति रंजन,निशांत राज, मन्नु कुमारी इसी प्रकार निबंध प्रतियोगिता में साक्षी प्रिया,राहुल कुमार, हर्ष राज गुप्ता को पुरस्कार मिला।





















































































































