नवादा टुडे डेस्क
नवादा का बेटा शान लोचन सिंह का चयन चर्चित जी टीवी के रियल शो सारेगामा पा लिटिल चैम्प सीजन 8 के लिए किया गया है। वे जी टीवी के रियलिटी शो में अपनी सुरली आवाज की जादू विखेरेंगे। फरवरी में मुम्बई शान लोचन सिंह का मेगा आॅडिशन होगा। के शान लोचन नवादा के जीवन दीप पब्लिक स्कूल के नौवीं का छात्र हैं। उनके चयन पर विद्यालय के निदेशक,प्राचार्य एवं शिक्षकों तथा छात्रों ने ने बधाई दी है।
जिले के नरहट प्रखंड के नारायणपुर गांव निवासी अधिवक्ता राम विनय कुमार व विनीता सिंह के पुत्र शान लोचन सिंह विद्यालय में हीं पढ़कर प्राथमिक संगीत शिक्षण प्राप्त करने के बाद इस मुकाम को हासिल किया। शान लोचन सिंह का चयन बीते 2 जनवरी को पटना के द आइडियल स्कॉलर एडोब स्कूल में बेहतर ऑडिशन के बाद हुआ।
जीवनदीप पब्लिक स्कूल के प्राचार्य डॉ विजय कुमार पांडेय ने बताया कि शान बहु प्रतिभा मुखी संपन्न छात्र है। देशभर में इस रियल शो में 35 प्रतिभागियों का चयन होना है। जिसमें शान का चयन होना स्कूल परिवार के लिए गौरव की बात है। उन्होंने बताया कि बीते 8 नवंबर 2019 को शान के जन्मदिन के मौके पर उनका पहला म्यूजिक एलबम सदा तुम ही होश लॉन्च किया गया है जिसे श्रोता काफी पसंद कर रहे हैं।
विद्यालय के कार्यकारी निदेशक डॉ एकलव्य भगत ने शान लोचन सिंह के मेगा ऑडिशन में सफलता के लिए और अधिक परिश्रम, अभ्यास और साधना संगीत के उत्कृष्ट गुरुओं से संगीत के लिए तकनीकी ज्ञान अर्जित करने के लिए परामर्श दिया। वही विद्यालय के निदेशक डां उर्मिला भगत व अलाप दा ऑल म्यूजिकल के निदेशक सुर संग्राम शो के जाने माने कलाकार जाहिद अनवर एवं नवादा के रंग कर्मियों ने शान को बधाई दी।





















































































































