कौआकोल में बनेगी 22 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला

0
682

नवादा टुडे डेस्क

कौआकोल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर जल,जीवन हरियाली समेत बाल विवाह एवं दहेज उन्मूलन को लेकर 19 जनवरी को बनने वाली मानव श्रृंखला की सफलता को लेकर बीडीओ संजीव कुमार झा की अध्यक्षता में शनिवार को प्रखंडस्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की जानकारी देते हुए बीडीओ ने बताया  मानव श्रृंखला कौआकोल में 22 किलोमीटर लंबी होगी।

उन्होंने बताया कि कौआकोल प्रखण्ड मुख्यालय से कौआकोल बाजार होते हुए रोह रूपौ मार्ग पर दीपनगर तक 15 किलोमीटर लंबी जबकि पकरीबरावां मार्ग पर बड़राजी-पाली तक 7 किलोमीटर लंबी और ऐतिहासिक मानव श्रृंखला का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने सभी प्रखण्ड स्तरीय पदाधिकारी को अपने अपने स्तर से मानव श्रृंखला की सफलता को लेकर सहयोग करने की अपील की।

इधर दूसरी ओर मानव श्रृंखला की सफलता को लेकर सभी जनप्रतिनिधियों की बैठक 30 दिसम्बर को प्रखण्ड के ट्राइसेम भवन में बुलाई गई है। बीडीओ ने बताया बैठक में मानव श्रृंखला की सफलता पूर्वक निर्माण को लेकर जनप्रतिनिधियों के साथ आवश्यक रणनीति बनाई जाएगी। मौके पर सीओ सुनील कुमार,थानाध्यक्ष मनोज कुमार,मनरेगा पीओ संजय साव, बीईओ सुशील कुमार,शिक्षक जयप्रकाश मेहता,अजय कुमार,दिनेश कुमार आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here