नवादा टुडे डेस्क
नवादा जल-जीवन- हरियाली,नशा मुक्ति बाल विवाह निषेद्य एवं दहेज उन्मूलन विषय पर 19 जनवरी को बनने वाले मानव शृंखला के लिए जिले में तैयारियां जोरों पर है। जिला मुख्यालय में जिला पदाधिकारी कौशल कुमार तथा प्रखंड में सभी बीडीओ इसके लिए लगातार तैयारी कर रहे हैं और हो रही तैयारियां का जायजा लेने में लगे हैं। मानव शृंखला की सफलता के लिए पिछले छह दिनों से बैंठके का दौर चल रहा है।
जिला पदाधिकारी कौशल कुमार के अनुसार जिले में 348 किमी लम्बी मानव शृंखला बननी है। उन्होंने बताया 19 जनवरी को पूर्वाह्न साढे़ 11 बजे से 12 बजे तक मानव शृंखला में निर्धारित मार्ग पर लोग आपस में हाथ से हाथ जोड़कर खड़े रहेंगे। इसके लिए रूट चार्ट भी तैयार किया गया है और इसी चार्ट के अनुसार कार्ययोजना पर कार्य हो रहा है।
मानव शृंखला के लिए निर्धारित रूटचार्ट नवादा प्रखंड खंराट मोड़ से मस्तागंज पेट्रोल पम्प 16 किमी, महानंदपुर से शहर होते माया विगहा पेट्रोल पम्प 16 किमी, सूरज पेट्रोल पम्प से प्रजातंत्र चौक होते मस्तानगंज 5 किमी, नवादा बाबा का ढाबा मोड़ से नारदीगंज रोड 6 किमी। अकबरपुर मस्तानंगज पेट्रोल पम्प से लालू मोड़ 18 किमी,खानपुर से महाननपुर मोड़ 2 किमी, एनएच 31 फतेहपुर मोड़ से अकबरपुर खैरा पुल 6 किमी, फतेहपुर मोड़ से पहाड़पुर 5 किमी।
रजौली लालू मोड़ से पीएचईडी प्लांट तक 17 किमी, रजौली चौक से जमुगाय पुल 6 किमी, सिरमकोल से बांके मोड़ 3 किमी। हिसुआ तुंगी से उमरावं विगहा 5 किमी, हीरोहोंडा शोरूम से हिसुआ चौक होते खानपुर 8 किमी, दयाली विगहा मोड़ से हिसुआ चैक होते आदित्य सिह उच्च विद्यालय 10 किमी। मेसकौर उमरावं विगहा से तिलैया पुल 5 किमी, राजाविगहा से मेसकौर 9 किमी,मोहगांय से प्रखंड मुख्यालय 4 किमी।
नरहट तिलैया पुल से हिरोहोंडा शोरूम 2 किमी, आदित्य सिंह उच्च विद्यालय से चांदनी चौक होते बैजनाथपुर 12 किमी, पहाड़पुर से नरहट 5 किमी, चांदनी चौक से हसनचक 4 किमी। वारिलीगंज मायाविगहा कौशल पेट्रोल पम्प से रोहुआ मोड़ तक 4 किमी, बागी बरडीहा मोड़ से सरकट्टी मोड़ 23 किमी, वारिसलीगंज प्रखंड मुख्यालय से मीर विगहा 4 किमी, वारिसलीगंज से दरियापुर पुल 5 किमी, वारिसलीगंज मुख्यालय से मीरचक 2 किमी।
पकरीबरावां रोहुआ मोड से आढ़ा मोड 18 किमी,बड़राजी से गुलनी मोड़ 6 किमी। नारदीगंज वनगंगा से दयालीविगहा मोड़ 12 किमी,नारदीगंज चौक से ननौरा होते मसौढ़ा 6 किमी, एनएच 82 के बस्तीविगहा से ओड़ो गांव 3 किमी। सिरदला बैजनाथपुर से सिरदला चौक 9 किमी, जमुगांय पुल से सिरदला चौक होते मुरली मोड़ 17 किमी, परना डाबर मोड़ से सिरदला से बरदाहा होते महुगांय 8 किमी।
गोविंदपुर खैरा पुल से दर्शन तक 17 किमी। रोह कादिरंज से बैहरा होते दीपनगर 16 किमी। कौआकोल दीपनगर से कौआकोल प्रखंड मुख्यालय 15 किमी,प्रखंड मुख्यालय कौआकोल से बाजार होते बड़राजी 6 किमी। काशीचक सरकट्टी मोड़ से काशीचक होते चंडीनावां तक 8 किमी, काशीचक प्रखंड मुख्यालय से चंडीनावां होते शाहपुर मोड 5 किमी।





















































































































