डीसीए ब्लू डीसीए यलों को 69 रनों से हराकर अंडर 16 चैंपियंस ट्रॉफी का बना विजेता

0
610

नवादा टुडे डेस्क

जिला क्रिकेट एसोसिएशन नवादा द्वारा विगत 15 दिनों से कराए जा रहे हैं चैंपियस ट्रॉफी अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच डीसीए ब्लू और डीसीए येलो के बीच नवादा के हरिश्चंद्र स्टेडियम में खेला गया। सुबह में जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव मनीष आनंद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया, जिसके बाद राष्ट्रीय धुन बजाया गया। मैच में डीसीए ब्लू के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 30 ओवर में 9 विकेट खोकर 178 रन बनाए।

कप्तान सुमन सौरभ के शानदार 58, विक्रम के 44, शिवम पटेल के 17 और राजकुमार के 14 रन महत्वपूर्ण थे। डीसीए येलो की ओर से गुलशन ने चार और सुमन कुमार एवं पीयूष कुमार मिश्रा ने दो दो विकेट लिए। जवाब में बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीसीए येलो की टीम पूरी तरह से धराशाई हो गई एवं 30 ओवर में 9 विकेट खोकर केवल 110 रन ही बना सकी। रोहित के 20 और हर्ष के 25 रन महत्वपूर्ण थे । डीसीए ब्लू की ओर से अनमोल ने पांच और सुमन सौरव ने एक विकेट लिया। इस तरह से डीसीए ब्लू ने फाइनल मैच को 69 रनों से जीतकर चैंपियंस ट्रॉफी के प्रथम विजेता होने का गौरव प्राप्त किया।

फाइनल मैच के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में एसपी अभियान कुमार आलोक सदर अनुमंडल पदाधिकारी अनु कुमार ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए कुछ जरूरी टिप्स दिए। मैन ऑफ द मैच का अवार्ड डीसीए ब्लू के कुमार अनमोल को मैन ऑफ द सीरीज का अवार्ड डीसीए ब्लू के कप्तान सुमन सौरव को बेस्ट बैट्समैन का अवार्ड डीसीए ब्लू के कप्तान सुमन सौरभ बेस्ट गेंदबाज डीसीए रेड के अदनान तनवीर जबकि इमर्जिंग प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट डीसीए येलो के कुमार हर्ष को दिया गया।

मैच के अंपायर अजय कुमार एवं श्याम देव मोदी जबकि स्कोरर के रूप में कुमार अभिषेक अपनी भूमिका निभा रहे थे। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष रोहित सिन्हा, सचिव मनीष आनंद,उपाध्यक्ष रंजीत पटेल,कोषाध्यक्ष यशवन्त सिन्हा, राजेश कुमार मुरारी,प्रशांत रॉय,सुभाष प्रसाद,सुरेश यादव,मनीष गोविंद,आशीष पटेल,विकास कुमार,राजेश कुमार, रोशन कुमार अवधेश कुमार आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here