नवादा टुडे डेस्क
नवादा विधान सभा से विधायक रहे कृष्णा प्रसाद को उनकी 25वीं पुण्यतिथि पर याद किया गया। रविवार को राजद कार्यकर्ताओं तथा उनके शुभचिंतकों ने उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। लोगों ने पूर्व विधायक के जीवन पर चर्चा करते हुए कहा कि कृष्णा बाबू जरूरतमंदों की मदद के लिए हर समय तत्पर रहते थे। वे राजनीति और दलगत भावना से उपर उठ कर जनता की सेवा करते थे। उन्होंने बिना भेद भाव के ही जीवन भर लोगों की सेवा की। कृष्णा प्रसाद गरीबों के लिए संघर्ष करते रहे। हालांकि उनकी एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी।
कृष्णा प्रसाद के सपनों को पूरा करने का संकल्प
जिला पार्षद अशोक यादव ने कहा कि कृष्णा प्रसाद गरीबी को दूर करना चाहते थे। हम लोग उनके सपनों को साकार करने के लिए संकल्पित हैं। इस मौके पर स्व प्रसाद की पत्नी और पूर्व विधान पार्षद प्रमिला देवी, रजौली विधायक प्रकाश वीर, जिला परिषद अध्यक्ष पुष्पा देवी, राजद नेता अनिल मेहता, जिला पार्षद अशोक यादव, प्रो रामेश्वर प्रसाद यादव, बाल्मिकी यादव, अनिल सिंह, मथुरा यादव, सजंय यादव, सुरेन्द्र यादव, जिला पार्षद प्रेमा चैधरी, जदयू नेता मणिलाल कुशवाहा, राजद नेता प्रो जितेंद्र कुमार यादव, सुरेंद्र यादव, प्रशंत राय, विजय भदानी, अजित यादव, प्रिन्स तमन्ना, ब्रजेन्द्र कुशवाहा, वाल्मीकि यादव, कुणाल कुन्दन, विक्रम, तरूण राजवंशी, रविन्द्र यादव, गांधी यादव तथा राजू सिन्हा समेत अनेक लोग शामिल थे।



















































































































