नवादा टुडे डेस्क
नवादा प्रखंड क्षेत्र के हंडिया पंचायत के हंडिया गांव में किसानों के खेत में अचानक पानी आ जाने से खेतों में लगा फसल डूब गया है। खेत में पानी भरने से धान का फसल और गेहूं का जोत डूबने से नुकसान हो रहा है।
गांव के किसान रंजीत सिंह ,कृष्ण देव सिंह उर्फ सुकन सिंह ,विजय ,सोनू ,संतोष ने बताया नदी में बालू खनन के बाद पानी आ जाने से बधार में 10 दिन से लगातार पइन के माध्यम से पानी आ रहा है। अचानक पानी आ जाने से खेत में लगे धान का फसल और धान कटने के बाद गेहूं बुवाई की गई खेत में पानी भर जाने किसानों को काफी नुकसान पहुंचा है।




















































































































