नवादा टुडे डेस्क
सिटी रिपोर्टर। नवादा नगर भवन नवादा में जिला निर्वाचन पदाधिकारी कौषल कुमार की अध्यक्षता में कार्यषाला का आयोजन किया गया। आगामी लोक सभा आम निर्वाचन 2019 की सफल आयोजन हेतु सभी सेक्टर पदाधिकारियों को प्रषिक्षित किया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी कौषल कुमार ने कार्यषाला को संबोधित करते हुए कहा नवादा जिले के पंचायत स्तर, ग्राम स्तर, बूथ स्तर पर स्वीप कार्यक्रम अन्तर्गत मतदाता जागरूकता रथ के माध्यम से ईवीएम एवं वीवी पैट का प्रचार-प्रसार 7 फरवरी से 28 फरवरी तक किया जाएगा। कुल 32 मतदाता जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर समाहरणालय परिसर से रवाना किया जाएगा। जिले के सभी मतदाता वीवी पैट की कार्यप्रणाली से अवगत होंगे। निष्पक्ष रूप से वीवी पैट के माध्यम से जिले भर में मतदान सम्पन्न कराया जाएगा, जिसकी जानकारी प्रत्येक मतदाता को होनी चाहिए। मतदाता जागरूकता रथ की सुरक्षा की पूरी जिम्मेवारी वहां के संबंधित सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं थानाध्यक्षों की होगी। मतदाता जागरूकता रथ जिले के सभी मतदान केन्द्रों पर आॅडियो के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जायेगा साथ ही वहां के लोगों को ईवीएम एवं वीवी पैट के कार्याें से अवगत भी कराया जायेगा। उपस्थित सेक्टर पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेवारी एवं कत्र्तव्यों के बारे में अवगत कराते हुए जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीनिवास ने प्रोजेक्टर के माध्यम से जानकारी दी। सभी सेक्टर पदाधिकारी संबंधित मतदान केन्द्र का भौतिक सत्यापन करेंगे। वहां भवन की स्थिति, पेयजल की व्यवस्था, रैम्प की व्यवस्था,रैम्प में रेलिंग,बिजली की व्यवस्था, शौचालय की व्यवस्था आदि कार्य को जिला द्वारा उपलब्ध कराए गए प्रपत्र में भेजना है। प्रषिक्षण कार्यक्रम में सभी सेक्टर पदाघिकारी को बताया गया कि आगामी लोक सभा चुनाव स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण वातावरण में कराना सुनिष्चित करेंगे। वनरेबुल मैपिंग, काॅम्यूनिकेषन प्लान, मतदान केन्द्रों पर दिवाल लेखन आदि कार्याें से जिला निर्वाचन कार्यालय को अवगत करायेंगे। कार्यषाला में उपस्थित सभी सेक्टर पदाधिकारियों को ईवीएम एवं वीवी पैट से होने वाले मतदान के बारे में भी बताया गया। मषीन में कोई त्रुटि हो, उसे ठीक करने के बारे में भी बताया गया। सभी सेक्टर पदाधिकारी अपने जिम्मेवारी को बखूबी निभायेंगे। निर्वाचन कार्य में किसी प्रकार की कोताही नहीं करेंगे। इस कार्यषाला में सभी सहायक निबंधन पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त एसएम कैसर सुल्तान, अपर समाहत्र्ता ओम प्रकाष, डीसीएलआर नवादा बीरेन्द्र कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर अनु कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी रजौली चन्द्रषेखर आजाद, डीपीआरओ गुप्तेष्वर कुमार, सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी तथा सभी सेक्टर पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।





















































































































