भारतीय जन नाट्य संघ पत्रकारों, साहित्यकारों, इतिहासकारों को करेगा सम्मानित

0
784
नवादा टुडे डेस्क


भारतीय जन नाट्य संघ इप्टा द्वारा जिले के नामचीन इतिहासकारों, पत्रकारों, साहित्यकारों अाैर कवियों को सम्मानित किया जाएगा। मगही मंडप एवं कोशिश फाउन्डेशन नवादा के संयुक्त बैनर तले आयोजित मगध नटराज की रजत पुण्य वार्षिकाेत्सव के अवसर पर 27 फरवरी को वीणापाणि इंटर विद्यालय बुधौल नवादा में साहित्य, कला, पत्रकारिता एवं रंगकर्म से जुड़े नामचीन हस्तियां सिरकत करेंगे। इस दौरान इन्हें इप्टा द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

इप्टा के अध्यक्ष नरेन्द्र प्रसाद सिंह ने जानकारी देते हुए बताया िक वरीय पत्रकार अाैर युवा इतिहासकर डाॅ अशोक कुमार प्रियदर्शी को भी सम्मानित किया जाएगा। उन्हें इसके लिए आमंत्रित किया जाएगा। इसके अलावा रंगकर्मी गया के डाॅ पप्पु तरूण, पटना के डाॅ मणिकांत मणि, शेखपुरा के साहित्यकार जयनंदन, नालंदा के गीतकार उमेश सिंह, नवादा के पत्रकार राजकुमार राजेश मंझवेकर, साहित्यकार शंभु विश्वकर्मा, कलाकार मनोज कुमार, लखीसराय के संस्कृति कर्मी उपेन्द्र पाण्डेय को सम्मानित किया जाएगा। इनलोगों को केसरी नंदन स्मृति सम्मान प्रदान किया जाएगा। केसरी नंदन की ख्याति नेशलन लेवल पर लोक कलाकार के रूप में श्रद्धा से ली जाती है। इस दौरान वरिष्ठ साहित्यकार रामरतन सिंह रत्नाकर की पत्रिका मगही संवाद का विमोचन भी किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here