एनसीआर कानून के विरोध में राजद कार्यकर्ताओं ने किया पुतला दहन

0
727

नवादा टुडे डेस्क

कौआकोल केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा देश में लागू किए गए नागरिकता कानून के विरोध में रविवार को प्रदेश नेतृत्व के आहवान पर प्रखण्ड राजद इकाईं ने कौआकोल जेपी चैक के पास अपना विरोध जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका।

राजद के प्रखण्ड अध्यक्ष कैलाश प्रसाद यादव की अगुवाई में राजद कार्यकर्ताओं ने नीतीश-मोदी मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए एनसीआर और सीएए कानून को देश तोड़ने वाला कानून बताते हुए इसे अविलम्ब वापस लेने की मांग की। प्रखण्ड अध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि सीएए व एनसीआर देश को बांटने के लिए लागू किया जा रहा है।

इससे देश को नुकसान होगा। इस कानून को हम सभी कभी लागू नहीं होने देंगे। राजद कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन के माध्यम से लोगों को इस कानून से होने वाले नुकसान से भी अवगत कराया। मौके पर पैक्स अध्यक्ष केशव यादव,सुधीर यादव,सरयुग यादव,चंद्रिका रजक,बनारस सिंह, सब्बार मियां,मोहम्मद नौशाद आलम समेत दर्जनों राजद कार्यकर्ता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here