नवादा के डीडीसी एवं मुखिया को दिल्ली में किया गया सम्मानित

0
519

सर्वेश गौतम

मनरेगा के योजनाओं के क्रियान्वयन कराने में नवादा जिला बिहार के अन्य सभी जिलों से अव्वल रहा। जिले की बेहतर उपलब्धि के कारण नवादा जिला के उप विकास आयुक्त समेत योजनाओं के क्रियान्वयन में सहयोग करने वाले मुखिया एवं इससे जुड़े कर्मियों को दिल्ली में सम्मानित किया गया है। सम्मानित करने के लिए कार्य से जुड़े अधिकारियों,कर्मियों एवं मुखिया को आमंत्रित किया गया और गुरूवार को नई दिल्ली के सी सुब्रह्मयम हाॅल में उप विकास आयुक्त वैभव चैधरी,अकरपुर पीओ चन्द्रशेखर आजाद,नेमदारंगंज मुखिया उदय कुमार,पीआरएस रंजन कुमार,मेसकौर के पीओ विनोद कुमार, जेई उदय शंकर, पीटीए मुकेश कुमार,बिसिआईत मुखिया रेखा कुमारी तथा अकरी पांडेय विगहा के पंचायत रोजगार सेवक परमानंद कुमार को केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

मनरेगा योजना से जल संग्रहण एवं जल संचयन के लिए काफी काम हुआ है डीडीसी वैभव चौधरी ने कहा सूख प्रभावित मेसकौर प्रखंड समेत अकबरपुर प्रखंड के नेमदारगंज पंचायत में मनरेगा योजना से जल संग्रहण एवं जल संचयन के लिए काफी काम हुआ है। मेसकौर के सहवाजपुर सराय पंचायत,अकरी पंचायत,बिसिआईत पंचायत,बड़ोसर पंचायत में आहर,पोखर की उड़ाही,तालाब का पूर्णोद्धार,चेकडैम का निर्माण समेत काफी संख्या में नए कुंए खुदवाए गए हैं। मलिकपुर नेमदारगंज पंचायत में वृक्षारोपण, तालाब निर्माण समेत अन्य क्षेत्रों में बेहतर काम किया गया है। इसका निरीक्षण केंद्र की एजेंसी ने की थी सम्मान मिलने पर खुशी व्यक्त करते हुए पंचायत के मुखिया उदय कुमार ने कहा मलिकपुर नेमदारगंज पंचायत ने ना सिर्फ नवादा को, बल्कि पूरे बिहार राज्य को गौरवान्वित महसूस करने का अवसर दिया है। देश के बिहार का यह पहला पंचायत है, जिसे यह पुरस्कार पहली बार मिला है।

मुखिया ने बताया कि जब हमें इस बात की जानकारी मिली कि हमारा पंचायत मनरेगा पुरस्कार के लिए चयनित हुआ है तो पहले तो विश्वास ही नहीं हुआ, लेकिन अधिकारियों की पुष्टि हमें गौरवान्वित कर दिया। बाद में वे इसकी जानकारी अपने पंचायत के लोगों को दिए। यह पुरस्कार बेहतर कार्य करने वाले ग्राम पंचायतों को दिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं को क्रियान्वित करना हम अपना मिशन समझते रहे हैं।इसी के तहत मनरेगा कार्यों का भी यहां बेहतर तरीके से क्रियान्वित किया गया है। उन्होंने कहा कि पहले भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पंचायत मुख्यालय में आकर यहां के कार्यों का अवलोकन कर चुके हैं। मुख्यमंत्री से मिली तारीफ के कारण पंचायत वासियों का हौसला बढ़ा और सभी मिलकर इसे और अधिक बेहतर बनाने में जुटे रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here