मौर्य समाज के प्रतिभावान बच्चों को किया गया सम्मानित

0
654

नवादा टुडे डेस्क

अखिल भारतीय मौर्य शिक्षक सह शिक्षा मंच के तत्वावधान में रविवार को शिवानी पैलेस मिर्जापुर में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सबसे पहले संघ के मुख्य संरक्षक व टेकारी विधायक अभय कुशवाहा व महासचिव अंजलि भारती को सम्मानित किया गया।

इसके बाद कुशवाहा समाज के सोनू कुमार, प्रज्ञा भारती, विकास वर्मन, निधि कुमारी, सुजाता कुमारी, रोहित कुमार, कविता कुमारी जिसका विभिन्न प्रशासनिक पदों पर चयन किया गया है। इन्हें भी अंग वस्त्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय खेल प्रशिक्षक संतोष कुमार को भी सम्मानित किया गया। इसके पूर्व मुख्यअतिथि ने दीप प्रज्वलित कर सम्मान समारोह का उद्घाटन किया।

वहीँ स्कूली बच्चियों ने आगत अतिथियों के स्वागत में स्वागत गीत भी प्रस्तुत किया गया। अध्यक्षता रामकिशुन महतो व संचालन नगेन्द्र प्रसाद ने किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में मौर्य शिक्षक मंच से जुड़े शिक्षक उपस्थित थे। इस मौके पर मंच के क्रियाकलापों की भी व्यापक रूप चर्चा हुई। अंत में मौर्य शिक्षक नवादा जिला इकाई का भी गठन किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here