नवादा टुडे डेस्क
गोविंदपुर थाना क्षेत्र के कुतरूचक मोड़ व थाली मोड़ से गुरुवार की शाम गस्ती के दौरान शराब के नशे में गोविंदपुर पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर थाने लाया। जांच मे दोनों युवक के शराब पीने की पुष्टि के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
थानाध्यक्ष डॉ नरेन्द्र प्रसाद ने बताया कि शराब के नशे छोटु राम धर्मेंद्र राम को थाली से नशे की हालात में गश्ती के दौरान गिरफ्तार कर थाने लाया गया, दोनो युवक पर शराब अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे के कारवाई के लिए शुक्रवार को नवादा जेल भेज दिया गया।




















































































































