ग्रेपलिंग चैंपियनशिप में बच्चों ने जीते मेडल

0
586

नवादा टुडे डेस्क

रजौली बिहार ग्रेपलिंग संघ के सहयोग से रजौली इंटर विद्यालय में ग्रेपलिंग (मल्ल युद्ध) खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संघ के सचिव सुबोध कुमार यादव एवं नेशनल रेफरी रिजवान की देखरेख में आयोजित खेल प्रतियोगिता में 100 से ज्यादा बच्चों ने भाग लिया। इनमें से 17 बच्चों को संघ द्वारा मेडल देकर सम्मानित किया गया। 17 बच्चों में से 5 बच्चों को गोल्ड मेडल, 7 बच्चों को सिल्वर मेडल व 5 बच्चों को ब्रोंज मेडल दिया गया। ग्रेपलिंग प्रतियोगिता में मेडल जीतने वाले 17 बच्चों में से 11 बच्चे 3-4 जनवरी 2020 को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में होने वाले नेशनल ओपन ग्रेपलिंग चैंपियनशिप, नई दिल्ली  की प्रतियोगिता में शामिल होंगे।
 

नेशनल ओपन ग्रेपलिंग प्रतियोगिता में जाने वाले बच्चों को रजौली इंटर विद्यालय के प्राचार्य संजय कुमार तरुण व पुस्तकालय अध्यक्ष रंजन कुमार द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। प्रतियोगिता के मौके पर मौजूद प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि बबलू यादव ने कहा कि ग्रेपलिंग (मल्लयुद्ध) हमारे देश का सबसे पुराना खेल है। इस खेल को पुनर्जीवित रखना लोगों का दायित्व है। यह खेल शारीरिक विकास के लिए ही नहीं बल्कि मानसिक विकास के लिए भी उपयोगी है।
मौके पर सेवानिवृत्त मेजर राम रतन यादव, मुख्य प्रशिक्षक सह सचिव सुदीप कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here