नवादा टुडे डेस्क
रजौली प्रखंड कार्यालय स्थित किसान भवन में मंगलवार को कृषि विभाग द्वारा दो दिवसीय कृषि यंत्रीकरण राज्य योजना के अंतर्गत कृषि यांत्रिक करण उत्पादन वितरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन संयुक्त रूप से प्रखंड उप प्रमुख राजाराम एवं जिला कृषि पदाधिकारी अरविंद कुमार झा द्वारा किया गया। कार्यक्रम के तकनीकी सत्र में विभाग के द्वारा चलने वाली योजनाओं की जानकारी जिला कृषि पदाधिकारी के द्वारा दी गई। कृषि मेले में विभिन्न पंचायतों के किसान उपस्थित हुए एवं मेला देख किसानों की उत्सुकता देखी गई
– कृषि मेले में जुटी किसानों की भीड़
मेले में उपस्थित किसानों को कृषि विभाग द्वारा चलने वाली विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। कृषि मेले में कई पंचायतों के किसान उपस्थित हुए। मौके पर कृषि अभियंत्रण के सहायक निदेशक, पौधा संरक्षण के सहायक निदेशक व रजौली अनुमंडल के सभी बीएओ कृषि समन्वयक व किसान सलाहकार आदि उपस्थित थे।




















































































































