नवादा टुडे डेस्क
वारिसलीगंज बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न संस्थानों व विद्यालयों में प्रभु यीशु के जन्मदिन के मौके पर क्रिसमस पर्व धूमधाम से मनाया गया। मौके पर क्रिसमस ट्री व प्रभु यीशु के यादगार पलों को रेखांकित करते हुए आकर्षक सजावट किया गया था। संत टेरेसा स्कूल के निदेशक मेल्विन व प्रधानाध्यापक थामस ने स्कूल प्रांगण में बच्चों के संग क्रिसमस महा पर्व मनाया।
भारतीय सामाजिक संस्थान नई दिल्ली और बिहार शांति सद्भावना मंच के बैनर तले बुधवार को क्रिसमस के अवसर पर स्थानीय अम्वेदकर छात्रावास में धूमधाम से प्रभु यीशु का जन्मोत्सव मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता अंचल अधिकारी उदय कुमार द्वारा किया गया। अध्यक्षता संत टेरेसा स्कूल के निदेशक अनूप थॉमस ने किया। संचालन जोनल ट्रेनर हीरा रविदास के द्वारा किया गया।
मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में स्टेट कोडिनेटर पास्टर सुबोध कुमार व पास्टर मुरलीधर सिंह(बक्सर) तथा विशिष्ट अतिथि के तौर पर सीओ उदय प्रसाद, शिक्षाविद डॉ गोविंद जी तिवारी, पूर्व मुखिया अक्षय कुमार उर्फ गोरेलाल सिंह, गनौरी रविदास, आदि द्वारा सभा को संबोधित किया गया। कहा गया कि प्रभु यीशु मसीह मानव जीवन में गलती से किया गया पापो को माफ करते हैं।
मौके पर प्रभु के जीवन की सच्ची घटनाओं पर वक्ताओं ने बिस्तार से चर्चा किया। इस दौरान छात्रा वंदना व निभा द्वारा यीशु के संदेशों पर प्ले नृत्य की भावमय प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में पास्टर मिथिलेश कुमार, जोनल ट्रेनर चुन्नी कुमारी,नरेश दास, सुजाता देवी, पत्रकार अशोक कुमार, कौआकोल के जोनल ट्रेनर ब्रह्मदेव दास सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। जबकि बड़ी संख्या में यीशु में विश्वास रखने वाले स्थानीय पुरूष व महिलाये मौजूद रही।



















































































































