नवादा टुडे डेस्क
अकबरपुर में एंबुलेंस सेवा बाधित रहने से मरीजों को परेशानी हो रही है। बुधवार को एंबुलेंस चालू करवाने को लेकर मरीजों के परिजनों और अन्य लोगों ने पीएचसी परिसर में हंगामा किया तथा कार्यरत एजेंसी के विरुद्ध नारेबाजी की। हो हंगामा कर रही आशा देवी, प्रमिला देवी आदि महिलाओं ने बताया कि एजेंसी की मनमानी के चलते पीएचसी में कार्यरत एम्बुलेंस सेवा बराबर बाधित रहता है।
जिससे जरूतमंद लोगों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही है। खासकर दूर्घटना से गंम्भीर लोगों और प्रसव करवाने आयी महिलाओं को अधिक कष्ट भुगतना पड़ रहा है। बिना सूचना के चालक बराबर एम्बुलेंस को अपने घर पर लगाकर रखता है। इधर लगातार बिना सूचना के 15 दिनों से एम्बुलेंस सेवा बंद है। जिसका प्रतिकूल असर स्वास्थ्य सेवा पर पड़ रहा है। जरूतमंद लोगों ने एम्बुलेंस सेवा शिघ्र बहाल करने की मांग प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से की है।



















































































































