पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व विधायक कृष्णा यादव, पुण्यस्मृति में शुरू हुआ क्रिकेट टुर्नामेंट

0
1180

नवादा टुडे डेस्क

नवादा में सिविल कोर्ट के पास पूर्व विधायक कृष्णा यादव की 26वीं पुण्यतिथि मनाई गई। रजौली विधायक प्रकाश वीर ने वहां पहुंचकर पुष्प अर्पण किया। वहीं जिला आरजेडी नेता महेन्द्र यादव ने भी पुष्प माला अर्पण किया और साथ में सैकड़ों कार्यकर्ता ने पुष्पमाला अर्पण कर श्रद्धांजलि दी।

नवादा के पूर्व विधायक कृष्णा यादव को उनकी पुण्यतिथि पर याद श्रद्धा के साथ याद किया गया। नवादा के मिर्जापुर में उनकी पुण्यस्मृति में क्रिकेट टुर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। यह टुर्नामेंट एक महीने तक चलेगा। पहला मैच बढ टैलेंटेड क्रिकेट क्लब पार नवादा और सुपर स्टार क्लब हरिश्चंद्र स्टेडियम के बीच खेला गया।

टुर्नामेंट का उद्घाटन रजौली के विधायक प्रकाश वीर, मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष उदय यादव, राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष महेंद्र यादव, प्रदेश महासचिव रेनू सिंहा, सामाजिक कार्यकर्ता कृष्णा यादव, पाली खुर्द पंचायत के मुखिया सुनील कुमार निराला, नरहट प्रखंड अध्यक्ष शंभू यादव आदि ने फीता काटकर किया। मिर्जापुर के कृष्णा प्रसाद खेल मैदान में आयोजित इस टुर्नामेंट का आयोजन मिर्जापुर स्पोर्टिंग क्लब के द्वारा कराया जा रहा है।

नगर परिषद के पूर्व वार्ड पार्षद मुरारी कुमार, अनिल सिंह, राकेश कुशवाहा, विद्यासागर, शैलेश कुमार, विकास कुमार, छोटू कुमार, मदन कुमार, अजय मुखिया, शालू यादव, आजाद यादव, मुन्ना, चंदन आदि मौजूद थे। राजद जिलाध्यक्ष महेन्द्र यादव ने पूर्व विधायक के जीवनी पर चर्चा करते हुए कहा कि कृष्णा बाबू जरूरतमंदों की मदद के लिए हर समय तत्पर रहते थे। वे राजनीति और दलगत भावना से उपर उठ कर जनता की सेवा करते थे। उन्होंने 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here