नवादा टुडे डेस्क
काशीचक रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म संख्या एक पर शनिवार को 3 बजे एक युवक की रेल से कटकर मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक अप किउल-गया पैसेंजर ट्रेन पर चढ़ रहा था। इसी क्रम में पैर फिसल जाने से ट्रैक पर गिर पड़ा। इससे उसका बायां पैर कट गया तथा कमर और सिर बुरी तरह कुचला गया।
मौके पर ही उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक वारिसलीगंज निवासी सिंघेश्वर राउत के 23 वर्षीय पुत्र विमल उर्फ जीतू कुमार है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची काशीचक थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नवादा जीआरपी थाने को मामले से अवगत कराया।




















































































































