लावारिश हालत में पड़ी बाइक बरामद

0
538

नवादा टुडे डेस्क

कौआकोल पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर गांधीधाम प्रभानगर सीमाई जंगल के पास से लावारिश अवस्था मे पड़े एक बाइक को जब्त कर थाना ले आई है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि लावारिश अवस्था में होंडा कम्पनी की एक बाइक जंगल के किनारे कई दिनों से पड़ा हुआ है ।

जिसके बाद एसआई अखिलेश सिंह एवं एएसआई अभिरंजन कुमार के नेतृत्व में उक्त बाइक को जब्त कर थाना लाया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि वाहन की पड़ताल की जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि उक्त वाहन शराब माफियाओं की या फिर चोरी की हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here