झारखंड के सतगांवा में पलटी बाईक, नवादा के 2 युवकों की मौत

0
1468

नवादा टुडे डेस्क

गरूवार की शाम झारखंड के सतगांवा प्रखंड के ढाब के पास हुई भीषण सड़क दुर्घटना में दो यूवकों की मौत हो गई। इनमें से एक की पहचान नवादा जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के सरकंडा निवासी सुरेश प्रसाद के पूत्र शाशिकांत प्रसाद के रूप में की गई है। शशिकांत कटिहार स्थिति एचडीएफसी बैंक में कार्यरत था। जबकि घटना में मृत एक और शख्स की पहचान गोविंद पुर के खैरा निवासी युवक के रूप में हुई है। झारखंड पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया है।

बताया जाता है कि गरूवार की शाम करीब 6 बजे शशिकांत अपने एक अन्य साथी के साथ बाइक पर सावार होकर गोविंदपुर से बासोडीह जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार अपाची बाइक सतगावां के ढाब के समीप अनयंत्रित हो गई और एक सूचो पेड़ से टकरा गई। दस घटना मे दोनो बाइक सवारों को गंभीर चोटें आई और दोानों युवकों की मौत घटना स्थल पर ही हो गई।

हांलाकि स्थानीय लोगों ने दोनों को घटना स्थल से उठाकर आनन-फानन मे सामुदायिक स्वास्थ केंद्र सतगावां पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने दोनों युवको को मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद युवकों के बैग की जांच की गई। जांच के दौरान वोटर आईकार्ड के अनुसार एक युवक की पहचान सरकंडा निवासी 29 वर्षीय शशिकांत कुमार के रूप में की गई। पुलिस ने इसकी जानकारी परिजनों को दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here