नवादा टुडे डेस्क
कौआकोल प्रखंड के पाण्डेय गंगौट पंचायत के विभिन्न गांवों में बिजली चोरी कर सिंचाई कार्य हेतु मोटर चलाने के आरोप में कौआकोल जेई ने रूपौ थाना में 8 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। साथ ही इन लोगों के विरुद्ध 5 लाख 96 हजार 496 रुपए जुर्माना भी किया गया है।
जानकारी के अनुसार पैक्स अध्यक्ष व पाण्डेय गंगौट निवासी अभय कुमार सिंह,उपेन्द्र सिंह,मनसागर गांव निवासी विष्णुदेव यादव,प्रदीप यादव एवं चरौल गांव निवासी शंकर सिंह,तनिक सिंह,प्रकाश सिंह तथा अखिलेश सिंह के विरुद्ध विद्युत चोरी की प्राथमिकी जेई धर्मेंद्र कुमार द्वारा रूपौ थाना में दर्ज कराई गई है।
बिजली चोरी में प्रत्येक व्यक्ति के विरुद्ध 74 हजार 562 रुपए की दर से जुर्माना भी किया गया है। जेई की इस कार्रवाई के बाद बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप मच गया है।




















































































































