नवादा टुडे डेस्क
कौआकोल प्रखंड के विभिन्न गांवों के किसानों को इन दिनों नीलगाय के आतंक से जूझना पड़ रहा है। झूंडों में आकर नीलगाय फसलों को नुकसान पहुंचाते रहते हैं। ठंड के कारण किसान रखवाली करने में मुस्तैद नहीं रह पा रहे हैं,जिसका लाभ नीलगाय उठाने में लगे हैं।
खण्ड के पहाड़ी इलाके के गांवों के किसान नीलगाय द्वारा फसल नष्ट कर दिए जाने से काफी परेशान हैं। किसान बिनोद सिंह, गुप्तेश्वर सिंह,अनिल सिंह,चितरंजन सिंह आदि के अनुसार खेतों में लगी मसूर,तेलहन,हरी सब्जी,गेहूं,आलू की फसल को नीलगाय के द्वारा प्रतिदिन नष्ट कर दी जा रही है।
एक साथ 15 से 30 नीलगाय खेतों में प्रवेश करते है जिस खेत में झुंड जाता है उस खेत की फसल को चरने के अलावे बर्बाद भी कर देते है। नीलगायों के तांडव से मुक्ति के लिए किसानों ने जिला प्रशासन और वन विभाग के अधिकारियों से गुहार लगाई है।






















































































































