पंचायत मुख्यालय में हाईस्कूल खोलने की मांग को लेकर मध्य विद्यालय दोना को बंद करेगें दोना वासी

0
992

नवादा टुडे डेस्क

हिसुआ पंचायत मुख्यालय में हाईस्कूल खोलने की मांग को लेकर दोना के ग्रामीण मध्य विद्यालय दोना में 8 जनवरी से तालेबंदी करेंगे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को आवेदन दे कर अपनी अपनी बात बता दी है। ग्रामीणों ने बताया कि मानव शृंखला की सफलता को लेकर सोमवार को पंचायत में होने वाली बैठक का भी बहिष्कार करने का निर्णय लिया है । सतीश कुमार, राकेश कुमार, सत्येन्द्र मालाकार, संतोष कुमार, उदय शर्मा, पवन सिंह, माे. जावेद सहित दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने बताया कि सरकार द्वारा पंचायत में उच्च विद्यालय का निर्माण पंचायत मुख्यालय में होना है।

लेकिन साजिश के तहत पंचायत मुख्यालय में हाई स्कूल खोलने की जगह इसे डफलपुरा ले जाया जा रहा है । ग्रामीणों ने कहा कि दोना गांव पंचायत मुख्यालय तो हैं ही साथ ही यह पंचायत के बीच में पड़ता है । यहां से पंचायत के किसी भी गांव की दूरी दो से ढाई किलोमीटर से अधिक नहीं है । पंचायत के सभी गांव के लोगों का आना-जाना दोना होकर ही होता है । इसके बाद भी दोना की बजाय दूसरे गांव में स्कूल जाने का कोई औचित्य नहीं है।

बिना जमीन के ही स्कूल खोलने की बात साजिश ग्रामीणों ने बताया कि डफलपुरा में जहां विद्यालय निर्माण की बात कही जा रही है वां जमीन भी नहीं है । जबकि दोना में विद्यालय निर्माण के लिए दो एकड़ पर्याप्त जमीन है। ग्रामीणों ने बताया 2015 में तत्कालीन सीओ ने भी विभाग को डफलपुरा में जमीन नहीं रहने की अनुशंसा किया है। इसके बाद भी डफलपुरा में स्कूल खोलने की बात साजिश लगती है। ग्रामीण का कहना है कि जबतक हमारी मांगों पर विचार नहीं होता है तबतक सरकारी विद्यालय बंद रहेगा। बारत के मुखिया कन्हैया कुमार बादल ने इस आंदोलन को हर स्तर पर लड़ने का ऐलान किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here