नवादा टुडे डेस्क
मैं राजनीति करने नहीं बल्कि नवादा के विकास करने आया हूं, एकमात्र हमारा उद्देश्य नवादा का विकास करना ही है, उक्त बातें लोजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरजभान सिंह ने गुरुवार को शहर के वार्ड नम्वर 2 स्थित राजेंद्र प्रसाद उर्फ राजो ठेकेदार के घर पर आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन सह अभिनंदन कार्यक्रम मे कहा। उन्होंने कहा कि पार्टी से नाराज चल रहे कार्यकर्ताओं को कहा कि लोजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। इसमें बड़े से छोटे कार्यकर्ताओं के उचित सम्मान मिलता है।
उन्होंने कहा कि लोजपा में हमेशा कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया जाता है। कार्यकर्ताओं के बल पर ही लोजपा आज वटवृक्ष के तरह अपनी शाखाएं फैला रहा है। कार्यकर्ताओं को सुझाव देते हुए कहा कि 2020 विधानसभा चुनाव के लिए सारे कार्यकर्ता एकजुट होकर अभी से लगे। कार्यकर्ता मजबूत होगा तो पार्टी मजबूत होगी और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान जी मजबूत होंगे। दरअसल कुछ कार्यकर्ता फिलवक्त भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष को सांसद प्रतिनिधि चुने जाने पर नाराज चल रहे थे।
इसी कारण गुरुवार को पुराने एवं नए कार्यकर्ता हिसुआ में जुटे थे। कार्यकर्ताओं के शिकायत को सुनने के बाद सूरजभान सिंंह ने वैसे कार्यकर्ताओं को निशाने पर लेते हुए कहा कि पार्टी ने रमेश जी, रामचंद्र यादव, मसीहुद्दीन जी, अजीत यादव जैसे लोगों को जिला की कमान सौंपा था इन लोगों के देखरेख में पार्टी तेजी सेे बढ़ रही लेकिन अपने-अपने कारणों से लोगों ने स्वयंं को उक्त पद से इस्तीफा दे दिया था। कहा कि हर कार्यकर्ता पार्टी का मजबूत सतंभ है। जवकि भाजपा के सदस्य को सांसद प्रतिनिधि बनाने के सबाल पर कहा कि दल कोई भी हो दिल होना चाहिए।
कहा कि काबिलियत के आधार पर एनडीए के सदस्य को हीं बनाया है। काबिलियत कि पूजा हमेशा होनी चाहिए। पूर्व सांसद वीणा देवी ने कार्यकर्ताओं को सलाह देते हुए कहा कि चंदन जी हमारे पुत्र समान है। चंदन जी नौजवान हैं, नए हैं, आप सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से यह नवादा के विकास में अग्रणी भूमिका का निर्वहन करेंगे। कहा कि लोगोंं कि शिकायतोंं के लिए हीं नवादख मे कार्यालय खोला गया है। किसी भी कार्यकर्ता को जो भी समस्या हो पार्टी कार्यालय में लिखित आवेदन जमा करें।
सांसद लिखित शिकायत या आवेदन पर निश्चित रूप से विचार करेंगे। हो सके तो हमे या राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को भी जरूरत पडे तो बतायेंं। अपने संबोधन में नवादा सांसद चंदन कुमार ने कहा कि मैं हर समय कार्यकर्ताओं के लिए सुलभ रहूंगा। जो छोटी बड़ी समस्याएं कार्यकर्ता के बीच आए, सीधा हमसे संपर्क स्थापित करें। उनकी समस्या से रूबरू होकर उनका समाधान करने का भरसक प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नवादा लोकसभा क्षेत्र की जनता जिस और आशा विश्वास से हमें सांसद की दहलीज तक पहुंचाया है। हर संभव उनके कार्यों में तथा नवादा के विकास के लिए सतत कार्य करता रहूंगा ।
मौके पर जिला अध्यक्ष अभिमन्यु कुमार, पूर्व लोजपा जिला अध्यक्ष रमेश प्रसाद, युवा नेता कन्हैया कुमार बादल, विष्णुदेव पासवान, राजा बाबू, सीताराम प्रसाद , नीरज कुमार, मिथुन कुमार, मोहित कुमार, अनंत सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अभिमन्यु कुमार ने किया। जबकि मंच संचालन सत्य प्रकाश शर्मा ने किया। राजेंद्र प्रसाद एवं उनके पत्नी शर्मिला कुमारी ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरजभान सिंह पूर्व सांसद वीणा कुमारी एवं नवादा सांसद चंदन कुमार को संयुक्त रुप से बुके एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत मे भोज का कार्यकर्ताओं ने लुप्त उठाया।




















































































































