नवादा टुडे डेस्क
पाकिस्तान के ननकाना साहिब गुरूद्वारे पर पत्थरबाजी के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला फूंककर पाकिस्तान के खिलाफ गुस्से का इजहार किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय से जुलूस निकालकर शहर का भ्रमण किया और फिर शहर के प्रजातंत्र चैक पर पर पहुंचकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला दहन किया।
इस मौके पर भाजपा के प्रभारी अनिल शर्मा ने बताया कि पाकिस्तान में गुरुद्वारे पर हमला किया जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। भाजपा इस घटना की कड़ी निंदा करती है। पाकिस्तान में अल्पसंख्यक असुरक्षित हैं। वहां जबरन धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। मां-बहनों की आबरू सुरक्षित नहीं है। भारत की सरकार ने इसी को देखत हुए सीएए कानून बनाया है। इस मौके पर भाजपा नेताओं ने पाकिस्तान सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी ।