गरीबों को दिया गया कम्बल

0
1193

नवादा टुडे डेस्क

गोविंदपुर पंचायत समिति सदस्य रेखा देवी ने अपने पंचायत के गरीब, बेसहारा,निसहाय लोगो के बीच 200 पीस कंबल का वितरण किया। गोविंदपुर पंचायत के 9 वार्डो के लोगो के बीच वितरण किया गया। कंबल पाकर महिला गीता देवी,चंपा देवी ,सुनीता देवी ,सुगिया देवी काफी खुश दिखी।

कंबल वितरण से गरीब बेसहारा लोगों में काफी उत्साह दिखा और कड़ाके की ठंड में कंबल पाकर काफी खुश हुए। पंचायत समिति सदस्या रेखा देवी ने बताया  कंबल का वितरण लगभग 10 सालों से किया जा रहा है। प्रत्येक साल गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया जाता हैं। मौके पर पंचायत समिति प्रतिनिधि संजय कुमार, गोलु साव , विनय कुमार , धर्मेंद्र कुमार, अनील वर्णवाल, सुगिया देवी आदि लोग उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here