तीन माह पूर्व पांच कारोबरियों से मांगी थी लेवी

0
766

नवादा टुडे डेस्क

गोविन्दपुर सितम्बर में एक पखवारे अंतराल पर नक्सलियों के नाम पर बकसोती बाजार के पांच कारोबारियों से लाखों की लेवी मांगी गयी थी। परंतु तीन माह बीतने पर भी पुलिस को इस मामले मे कोई सुराग नहीं मिला न ही किसी की गिरफ्तारी हो सकी। घटना के बाद बकसोती बाजार मे पुलिस फोर्स तैनात की गयी थी, वह भी एक हफ्ते पूर्व हटा ली गयी।

पुलिस फोर्स हटाना पुलिस के लिए गलत कदम साबित हुआ। दूसरी ओर, पुलिस ने लेवी मामले का यदि खुलासा कर गिरफतारी की होजी तो संभव है इस प्रकार की घटना 29 सितम्बर की रात की है। भाकपा माओवादियों के लेटर हेड पर पत्र भेजकर बकसोती बाजार के दो सर्राफा व्यवसायियों समेत चार से अलग-अलग 26 लाख की लेवी मांगी गयी थी।

लेवी का यह धमकी भरा पत्र व्यवसायियों को अगले दिन 30 सितम्बर को दुकान के भीतर मिला। इससे पूर्व 4 सितम्बर को इन चारों के अलावा एक अन्य व्यवसायी को स्पीड पोस्ट से पत्र भेजकर लेवी मांगी गयी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here