नवादा टुडे डेस्क
नवादा जिला पदाधिकारी कौषल कुमार की अध्यक्षता में खरीफ विपणन मौसम धान अधिप्राप्ति वर्ष 2019-20 से संबंधित जिला टास्क फोर्स की बैठक कार्यालय कक्ष में आयोजित की गई।
इस बैठक में धान अधिप्राप्ति से संबंधित बिंदुओं की समीक्षा की गई। बैठक में जिला सहकारिता पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि अब तक जिला में कुल 75 किसानों से 667.20 एमटी धान अधिप्राप्ति का कार्य किया गया है, जिसमें से 23 किसानों का भुगतान भी किया जा चुका है।
जिले में अब तक कुल 3369 किसानों के द्वारा धान अधिप्राप्ति हेतु निबंधन कराया गया है। जिला टास्क फोर्स की बैठक में जिला पदाधिकारी कौषल कुमार द्वारा कुल 52 पैक्सों का चयन किया गया। अब तक कुल 150 समितियों का चयन धान अधिप्राप्ति कार्य के लिए किया गया है।
उन्होनें निदेष देते हुए कहा कि सभी प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी इस सप्ताह में सभी प्रखंड के सभी चयनित पंचायतों में धान अधिप्राप्ति निष्चित रूप से प्रारंभ करना सुनिष्चित करेंगें। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर अनु कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी अर्चना कुमारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी सहनवाज आदि उपस्थित थे।




















































































































