नवादा टुडे डेस्क
नवादा जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार चौधरी के नेतृत्व में मानव श्रृंखला को लेकर मंगलवार को प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय नवादा के सभागार में प्राइवेट स्कूल संचालकों की बैठक आयोजित हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा 19 जनवरी को आयोजित मानव श्रृंखला में शिक्षकों व स्कूली बच्चों की भूमिका अहम है।
जल जीवन हरियाली, शराबबंदी के समर्थन में एवं दहेज प्रथा तथा बाल विवाह के विरूद्ध बनने वाले मानव श्रृंखला की सफलता में प्राइवेट स्कूलों की अहम भूमिका होगी। डीईओ ने सभी संचालकों एवं निदेशक से इस अभियान में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए अपील किया। डीईओ ने विभाग द्वारा निर्धारित तिथि के अनुसार प्राइवेट स्कूलों में गतिविधियां आयोजित कराने को कहा।
मौके पर डीपीओ मो जमाल मुस्तफा, एसआरजी पुष्पा कुमारी, जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल के निदेशक आरपी साहू, प्राइवेट स्कूल एण्ड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष प्रो0 विजय कुमार सिंह समेत दर्जनों संचालक उपस्थित थे।



















































































































