नवादा टुडे डेस्क
रजौली प्रखंड के महादेव मोड़ स्थित यादव सेवा संस्थान में महादेव यादव स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का सफल संचालन को लेकर बैठक आयोजित की गई ।बैठक की अध्यक्षता इंटर विद्यालय के पूर्व प्राचार्य बालकृष्ण प्रसाद यादव ने किया।टूर्नामेंट के आयोजक सह समाजसेवी संजय यादव ने कहा कि टूर्नामेंट 20-20 ओवर का टेनिस बॉल से इंटर विद्यालय के मैदान में खेला जाएगा।जिसमे कुल 16 टीमें भाग लेगी।नामांकन 29 दिसंबर से शुरू होगा और नामांकन की अंतिम तिथि 04 जनवरी है।
टूर्नामेंट में प्रथम पुरस्कार के रूप में एक बाइक व द्वितीय पुरस्कार 21 हजार रुपया व ट्रॉफी भी दिया जाएगा।प्रत्येक मैच में मैन ऑफ द मैच के लिए आकर्षक ट्राफी दिया जाएगा।टूर्नामेंट में भाग लेने वाली सभी टीमो का ड्रेस अनिवार्य है।
-नामंकन के लिए सोलंकी रेडीमेड रजौली या मोबाइल नंबर
9939173645,7250423126,7979096860 पर सम्पर्क करें। बैठक के मौके पर रजौली पश्चिमी पंचायत के पूर्व मुखिया विनय सिंह,अवधेश यादव,महेंद्र यादव,शकील खान, जोगिया मारण पंचायत के पूर्व मुखिया मुसाफिर चौधरी, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष रामरतन गिरी, प्रमुख प्रतिनिधि सह पैक्स अध्यक्ष बबलू यादव के साथ कई गणमान्य ब्यक्ति उपस्थित थे।




















































































































