मानव श्रृंखला को सफल बनाने के लिए ग्रामीणों ने निकाली रैली

0
679

नवादा टुडे डेस्क

हिसुआ में आज जनजीवन हरियाली को लेकर 19 जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आह्वान पर बनने वाली मानव श्रृंखला को सफल बनाने को दृश्य बुधवार को बाल विकास परियोजना हिसुआ के इंदिरा नगर आंगनवाड़ी केंद्र से महिला पर्यवेक्षक का माधवी कुमारी के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीण महिला पुरुषों ने रैली निकाल कर पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लिया।

महिला प्रवेशिका माधवी कुमारी ने कहा कि जल जीवन हरियाली के बिना जीवन सुरक्षित नहीं है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी का कार्यक्रम राज्य व देश नहीं थे बल्कि विश्वव्यापी है। जिसका समर्थन कर ही हम जीवो की रक्षा कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि 19 जनवरी को बनाये जानेवाले मानव श्रृंखला में हजारों की संख्या में जुट कर कार्यक्रम को सफल बनावे। ताकि बिहार का नाम विश्व में रोशन हो सके। इस अवसर पर सेविका रीता देवी उपस्थित थे। सीडीपीओ श्वेता कुमारी के निर्देश पर बाल विकास परियोजना हिसुआ में मानव श्रृंखला को सफल बनाने को दृश्य व्यापक प्रचार-प्रसार अभियान चलाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here