नेशनल चिल्ड्रेन साइंस कांग्रेस में जेएनवी की शिप्रा सिंह ने जीता यंगेस्ट साइंटिस्ट का खिताब

0
1111

नवादा टुडे डेस्क

पकरीबरावां प्रखंड मुख्यालय के रेवार स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा छह की शिप्रा सिंह ने तिरुअनंतपुरम में आयोजित नेशनल चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में नवोदय विद्यालय स्टेट का प्रतिनिधित्व करते हुए यंगेस्ट साइंटिस्ट का खिताब जीता है। इस नेशनल साइंस कांग्रेस में सबसे कम उम्र की शिप्रा ने भाग लेकर एवं यंगेस्ट साइंटिस्ट बनकर नवादा जिले का मान बढ़ाया है।

यंगेस्ट साइंटिस्ट का खिताब जीतकर लौटने के बाद विद्यालय में भी उसे सम्मानित किया गया। प्राचार्य टीएन शर्मा ने शिप्रा और उसके सहयोगी सुप्रिया कुमारी को प्रमाण पत्र एवं मेडल देकर हौसला बढ़ाया। उन्होंने उसका हौसला अफजाई करते हुए विज्ञान के सभी गतिविधियों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने की सलाह दी। सीसीए प्रभारी अरुण कुमार साह एवं विज्ञान शिक्षक नीरज पांडेय सहित सभी शिक्षकों ने शिप्रा और सुप्रिया को  बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इधर, यंगेस्ट साइंटिस्ट का खिताब जीतने पर शिप्रा ने अपने प्राचार्य, विज्ञान शिक्षक एवं सुप्रिया को इसका पूरा श्रेय दी है। इस मौके पर हरेन्द्र कुमार, बिनय बनर्जी, अखिलेश्वर राय, नीरज कुमार, चाँद आलम, काउंसलर सारिका कुमारी, धर्मेंद्र कुमार, प्रशांत  कुमार सहित सभी शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here