नवादा टुडे डेस्क
पकरीबरावां धमौल ओपी की पुलिस ने आढ़ा-शेखपुरा पथ पर ओपी के पास वाहन जांच अभियान चलाया। ओपी प्रभारी के निर्देश पर एएसआई सोमारी नट के नेतृत्व में चलाए गए वाहन जांच अभियान में दर्जनों वाहनों की जांच की गई।
वाहनों के कागजात, हेलमेट आदि की जांच की गई। इस दौरान बिना कागजात वाले वाहन चालकों से जुर्माना भी वसूला गया। जूता नहीं पहनने वाले वाहन चालकों को वाहन चलाते वक्त जूता पहनने की नसीहत दी गई।
साथ ही पुलिस ने लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी। बताया कि बिना हेलमेट के बाइक चलाने से एक्सीडेंट के समय सिर में गंभीर चोट लगने से जान भी जा सकती है।
लोगों से हेलमेट व जूता पहनकर ही बाइक चलाने की अपील की गई। इधर, वाहन जांच से बिना कागजात वाले वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। कई वाहन चालकों ने रास्ता ही बदल लिया।


















































































































